शाहीन बाग में अतिक्रमण हटाने गई टीम को रोकने पर अमानतुल्ला खान के खिलाफ केस दर्ज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
शाहीन बाग में अतिक्रमण हटाने गई टीम को रोकने पर आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान के खिलाफ केस दर्ज हुआ। भीड़ के हंगामे और विरोध के चलते टीम को बिना अतिक्रमण हटाए लौटना पड़ा था। अमानतुल्ला के मुताबिक, इलाके में कोई अतिक्रमण नहीं है। अभियान पर रोक लगाने के लिए माकपा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की, लेकिन कोर्ट ने मामले में दखल देने से इनकार किया।
