x

पीठासीन अधिकारी को थप्पड़ मारने के चलते संगीत सोम के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: The quint

यूपी में पहले चरण के दौरान हुए मतदान में सरधना क्षेत्र में बीजेपी विधायक संगीत सोम ने पीठासीन अधिकारी को कथित तौर पर थप्पड़ मारा था। अब इस मामले में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि दलितों को वोट देने से रोका गया था, विरोध करने पर उन्हें पीटा गया। पीठासीन अधिकारी को बीजेपी प्रत्याशी संगीत सोम ने धमकाया और थप्पड़ भी मारा, जिस पर हंगामा हुआ।