ठाकरे के खिलाफ आपत्तिजनक बयान का मामला: नारायण राणे पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने को लेकर केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के खिलाफ गिरफ्तारी आदेश जारी हुए। आरोप है कि जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान ठाकरे को राणे ने अपशब्द कहे थे। जिसके बाद शिवसेना ने शिकायत दर्ज कराई। बता दें कि नासिक पुलिस ने नारायण राणे के खिलाफ कोरोना गाइडलाइंस के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए क्राइम ब्रांच को उन्हें गिरफ्तार करने का आदेश दिया है।
