भड़काऊ भाषण मामले में ओवैसी पर भी मामला दर्ज, अब तक 11 के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: india tv news
दिल्ली पुलिस ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को नामजद करते हुए कथित तौर पर भड़काऊ टिप्पणी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। दिल्ली पुलिस ने नुपुर शर्मा, नवीन कुमार जिंदल, शादाब चौहान, सबा नकवी, मौलाना मुफ्ती नदीम, अब्दुर रहमान, गुलजार अंसारी, अनिल कुमार मीणा, पूजा शकुन पांडेय के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है। दिल्ली पुलिस का आरोप है कि आरोपी कथित रूप से नफरत फैला रहे थे।
