तेलंगाना कांग्रेस के नेता के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Times Now News
45 वर्षीय महिला की शिकायत पर तेलंगाना में नारायणपेट जिले के कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ। महिला ने उस पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। महिला के मुताबिक, वह 2020 में कांग्रेस नेता से मिली थी, जिसके बाद कांग्रेस नेता ने पहले उससे प्यार का नाटक किया। बाद में शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक फोटो भी खींचे।
