दो महीनों तक बढ़ोतरी के बाद वैश्विक स्तर पर स्थिर हो रहे मामले- WHO
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने बताया है कि लगातार दो महीनों तक बढ़ोतरी के बाद अब वैश्विक स्तर पर कोरोना के दैनिक मामले स्थिर हो रहे हैं। बीते सप्ताह संगठन ने कोरोना के लगभग 45 लाख मामले और 68,000 मौतें दर्ज की थी। यह इससे पहले वाले सप्ताह की तुलना में मामूली बढ़ोतरी है, जब 44 लाख मामले और 66,000 मौतें दर्ज हुई थीं। मध्य जून के बाद से पहली बार यह स्थिरता देखी जा रही है।