सीबीआई ने नारदा केस में पश्चिम बंगाल के मंत्री फिरहाद हकीम को किया गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
ममता को बड़ा झटका लगा। उनकी सरकार में मंत्री फिरहाद हकीम के खिलाफ सीबीआई ने कार्रवाई की है। नारदा स्टिंग केस में सीबीआई फिरहाद हकीम को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। फिरहाद हकीम ने कहा था कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है और उन्हें क्लीन चिट मिलेगी। मामले में शुभेंदु अधिकारी का नाम भी सामने आया था, जो टीएमसी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो चुके हैं।
