आनंद गिरि समेत इन लोगों को फिर से रिमांड में लेने की तैयारी में सीबीआई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: The print
नरेंद्र गिरि मौत मामले में अभी तक की जांच और आरोपियों से की गई पूछताछ में सीबीआई को कोई अहम सुराग नहीं मिला है। इस बीच सीबीआई को कोर्ट से नार्को टेस्ट की अनुमति नहीं मिलने से भी झटका लगा है। ऐसे में अब आनंद गिरी, आद्या तिवारी और संदीप तिवारी को एजेंसी फिर से रिमांड पर लेने की तैयारी में है। जल्द कोर्ट में सीबीआई अर्जी दे सकती है।
