सीबीआई ने अब अनिल देशमुख के वकील को गिरफ्तार किया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: shortpedia
महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख पर 100 करोड़ रुपये की वसूली करने के आरोप वाले केस में सीबीआई ने गुरुवार को उनके वकील को गिरफ्तार कर लिया है। वकील को ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया गया है। बता दें कि इस मामले में अब तक सीबीआई के सब-इंस्पेक्टर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों को अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।
