परमबीर के आरोपों पर अनिल देशमुख के खिलाफ होगी सीबीआई जांच, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
परमबीर सिंह के आरोपों पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ सीबीआई जांच का फैसला सुनाया। कोर्ट ने 15 दिन के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने को भी कहा। परमबीर ने अनिल के खिलाफ सौ करोड़ रुपए की वसूली के आरोप लगाते हुए याचिका हाईकोर्ट में दायर की थी। इसी याचिका पर फैसला सुनाते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा है कि परमबीर सिंह के आरोप गंभीर हैं।
