सीएम गहलोत के भाई अग्रसेन के घर पड़ा सीबीआई का छापा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भाई अग्रसेन गहलोत के खिलाफ शुक्रवार को केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई का छापा पड़ा। अग्रसेन गहलोत के ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी चल रही है। फर्टिलाइज़र स्कैम में जांच का सामना कर रहे अग्रसेन गहलोत के खिलाफ एक नया मामला दर्ज किया है। कई जगहों पर सीबीआई छापेमारी कर रही है। बता दें कि सीबीआई ने कई संदिग्धों पर नया मामला दर्ज किया है।
