सीबीआई ने अनिल देशमुख के 12 ठिकानों पर एक साथ छापा मारा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अनिल देशमुख पर सरकारी एजेंसियों का शिकंजा कसता ही जा रहा है। 100 करोड़ वसूली मामले में सीबीआई ने अब उनके 12 ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। अहमदनगर और मुंबई में डीसीपी राजू भुजबल के आवासों और पुणे और मुंबई में एसीपी संजय पाटिल के आवासों पर छापेमार कार्रवाई की गई। दरअसल अनिल देशमुख ने पुलिस से "अवैध रुप से" 100 करोड़ रुपये प्रतिमाह वसूली करने को कहा था।
