CBI ने भाजपा विधायक पर दर्ज की FIR, 29.41 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह सरकार के पूर्व मंत्री और भोजपुर से भाजपा विधायक सुरेंद्र पटवा के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) से 29.41 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में FIR दर्ज की है। इसमें उनकी पत्नी मोनिका पटवा का भी नाम शामिल है। इससे पहले CBI ने उनके भोपाल और इंदौर स्थित प्रतिष्ठानों की तलाश लेकर अहम दस्तावेज बरामद किए थे। बता दें कि पटवा पूर्व मुख्यमंत्री सुंदर लाल पटवा के भतीजे हैं।