CBI करेगी देवरिया यौन शोषण मामले की जांच: योगी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: NDTV.com
यूपी के देवरिया शेल्टर होम में यौन शोषण मामले की जांच अब CBI करेगी। एसआईटी की एक टीम एसटीएफ की मदद से मामले की जांच करेगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ये बात कही। सीएम योगी ने इस घटना के लिए सपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। सीएम योगी ने कहा कि- पिछली सपा सरकार के उदासीन रवैये से मिले फंड से ही ये शेल्टर होम चल रहा था। सीएम योगी ने डीएम सुजीत कुमार को चार्जशीट सौंपते हुए पुलिस की भूमिका की भी जांच के आदेश दिए हैं।
