उमर खालिद का हमलावर सीसीटीवी में कैद, तलाश जारी
Kapil Chauhan
News Editor
सोमवार को जेएनयू के कांस्टीट्यूशन क्लब के बाहर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा छात्र कार्यकर्ता उमर खालिद पर गोली चलाई गई थी। इस हमले में खालिद बच गए थे। इस हमले के बाद पुलिस ने एक CCTV इमेज जारी की है। जिसमें वो अज्ञात व्यक्ति विट्टलभाई मार्ग पर दौड़ता दिखाई पड़ रहा है। वहीं मौके पर पुलिस को एक कंट्री मैड पिस्तौल और 6 जिंदा कारतूस मिले हैं। इस घटना के बाद अपनी जान को खतरा बताते हुए खालिद ने सुरक्षा लेने की बात कही। वहीं मामले की जांच जारी है।
