सीडीएस रावत का हेलीकॉप्टर क्रैश: उनके घर पहुंचे रक्षा मंत्री, हादसे में 11 लोगों की मौत की खबर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सीडीएस के घर पहुंचे। उन्होंने यहां उनकी बेटी से मुलाकात की। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बताया कि बिपिन रावत को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। तमिलनाडु के वन मंत्री के रामचंद्रन भी मौके पर पहुंचे। दूसरी तरफ वायुसेना प्रमुख सुलूर के लिए रवाना हुए। हादसे में 11 लोगों की मौत की खबर है। विमान में सीडीएस बिपिन रावत व उनकी पत्नी समेत 14 लोग सवार थे।
