अमेरिकी दबाव के चलते 11 दिन बाद इजरायल और हमास में युद्धविराम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की सुरक्षा कैबिनेट ने गाजा पट्टी में 11 दिन से जारी सैन्य अभियान को रोकने के लिए एकतरफा युद्धविराम को मंजूरी दी। बता दें हमलों को रोकने के लिए अमेरिका की ओर से दबाव बनाए जाने के बाद ये फैसला किया गया है। कई रिपोर्ट में कहा गया है कि संघर्ष विराम फैसले से करीब तीन घंटे बाद देर रात दो बजे से लागू हो जाएगा।
