काफी मान-मनौव्वल के बाद शाहीन बाग प्रदर्शनकारियों ने आम लोगों के लिए खोला एक रास्ता
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली-नोएडा-फरीदाबाद सड़क मार्ग बीते 2 महीने से सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों के कब्जे में था। लेकिन आज शाहीन बाग के इन प्रदर्शनकारियों (जिनमें महिलाएं भी शामिल थी) ने सड़क नंबर 9 को खोल दिया है। जिससे दिल्ली, नोएडा और फरीदाबाद जाने वाले यात्रियों को सुविधा होगी। माना जा रहा है कि ये प्रदर्शनकारी सुप्रीम कोर्ट और वार्ताकारों का सम्मान करते हुए एक तरफ के रास्ते को खोलने पर जारी हुए हैं।
