2021 में होने वाली जनगणना होगी डिजिटल, ऐप का होगा प्रयोग
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को जनगणना भवन की आधारशिला रखी। उन्होंने बताया कि सटीक जनगणना देश के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए केंद्र सरकार 2021 में होने वाली जनगणना के लिए अत्याधुनिक मोबाइल ऐप का प्रयोग करेगी। इस जनगणना में करीब 12 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। जनगणना भवन की बिल्डिंग का पूरा कॉन्सेप्ट ग्रीन भवन बिल्डिंग पर आधारित होगा। इसमे हरियाली का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
