2024 लोकसभा चुनाव के बाद ही होगी जनगणना, पहली बार होगी डिजिटल जनगणना
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: DNA India
अगले साल अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव होंगे। इससे पहले, कर्मचारियों को वोटर लिस्ट अपडेट करनी होगी। जनगणना का काम अब लोकसभा चुनाव के बाद होगा। जनसंख्या रजिस्टर अपडेट करने का काम 1 अप्रैल से 30 सितंबर 2020 तक था, जो लॉकडाउन के कारण नहीं हुआ। पहली बार डिजिटल जनगणना होगी। इसमें लोगों को अपनी जानकारी खुद भरने का मौका मिलेगा। लोग सरकारी कर्मचारियों के बजाय खुद जनगणना फॉर्म भर सकेंगे।
