जम्मू-कश्मीर को लेकर 24 जून को पीएम मोदी ने बुलाई सर्वदलीय बैठक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव कराने समेत अन्य राजनीतिक प्रक्रियाओं को बढ़ावा देने की पहल के तहत केंद्र सरकार ने 24 जून को सर्वदलीय बैठक बुलाई। नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती, जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी के अल्ताफ बुखारी, पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के मुखिया सज्जाद लोन भी बैठक में आ सकते हैं। बैठक में बीजेपी की जम्मू-कश्मीर इकाई और कांग्रेस भी भागीदार रह सकती है। बैठक के जरिए जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक प्रक्रिया मजबूत बनाई जाएगी।
