मानसून सत्र में 17 विधेयक पेश करेगी केंद्र सरकार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
19 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र के दौरान केंद्र सरकार 17 विधेयक पेश करेगी। इनमें से 3 विधेयक मौजूदा अध्यादेशों की जगह होंगे। इनमें से एक आवश्यक रक्षा सेवा अध्यादेश, 2021 है, जो 30 जून को ऑर्डिनेंस फैक्टरी बोर्डों को पुनर्गठित कर कंपनियों में बदलने के आदेश के खिलाफ कर्मचारी संगठनों को जुलाई के अंत में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने से रोकने को लाया गया था।
