सभी को मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध करवाएगी केंद्र सरकार- पीएम मोदी का ऐलान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
पीएम मोदी ने संबोधन में कल कहा कि, अब तक करोड़ों लोगों को मुफ्त वैक्सीन लगी। अब 18 वर्ष की आयु के लोग भी इसमें जुड़े। सभी देशवासियों के लिए भारत सरकार ही मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध करवाएगी। वैक्सीन निर्माताओं से कुल वैक्सीन उत्पादन का 75% हिस्सा भारत सरकार खुद खरीदकर राज्य सरकारों को मुफ्त देगी। देश की किसी भी राज्य सरकार को वैक्सीन पर कुछ भी खर्च नहीं करना होगा।
