CAA के विरोध में भीड़ के साथ आए भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
दिल्ली की जामा मस्जिद में नमाज के बाद CAA के खिलाफ नारेबाजी शुरु हो गई। इसी दौरान नारे लगा रही भीड़ के बीच में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर, संविधान की प्रति लेकर सामने आए और नागरिकता कानून के खिलाफ नारे लगाकर विरोध जताया। चंद्रशेखर ने CAA और NRC के विरोध में मार्च का ऐलान किया था। लेकिन इसकी इजाजत उनको नहीं मिली। उनके प्रदर्शन में शामिल होने पर भी रोक थी।