सीएम योगी के खिलाफ गोरखपुर से चुनाव लड़ेंगे चंद्रशेखर आजाद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: rediff
आजाद समाज पार्टी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद गोरखपुर से सीएम योगी के खिलाफ मैदान में उतरेंगे। चंद्रशेखर आजाद ने ऐलान किया कि वे यूपी में अकेले दम पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि हम परिवर्तन की लड़ाई लड़ रहे हैं। चंद्रशेखर आजाद ने आजाद समाज पार्टी का गठन एक साल पहले ही किया। इसके बाद यूपी के विभिन्न सीटों पर हुए उपचुनाव के दौरान बुलंदशहर सीट से प्रत्याशी भी उतारा।
