चुनाव घोषणा से ठीक पहले पंजाब में बदला DGP, अब वीके भवरा होंगे नए पुलिस प्रमुख
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
पंजाब सरकार ने शनिवार को विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से महज कुछ घंटे पहले ही राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय को हटाकर उनकी जगह वीके भवरा को नया पुलिस प्रमुख नियुक्त कर दिया है। ऐसे में वह मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के कार्यकाल में महज 100 दिन में तीसरे DGP होंगे। बता दें कि सरकार ने नए DGP की नियुक्ति संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा भेजे गए तीन नामों में से की है।