लखनऊ Airport पर रोके जाने से धरने पर बैठे छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Business standard
किसानो से हुए समझौते के बाद हिंसा प्रभावित लखीमपुर में हालात तेजी से सामान्य हो रहे हैं। लखीमपुर खीरी में प्रभावित किसान परिवारों से मिलने जाने के लिये अड़ी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और आम आदमी पार्टी सांसद संजय को पुलिस निगरानी में सीतापुर में रखा है। इस बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को लखनऊ पहुंचे जहां उन्हें रोक लिया गया। जिससे वह धरने पर बैठ गए।
