छत्तीसगढ़ CM की सभा से पहले नक्सली हमला, एक ITBP जवान घायल
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
रविवार को छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के मानपुर क्षेत्र में सीएम भूपेश बघेल की सभा से कुछ घंटे पहले ही नक्सलियों ने दो स्थानों पर IED ब्लास्ट किए. इस धमाके में ITBP का एक जवान घायल हो गया. घायल जवान को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया गया. सूत्रों के मुताबिक, नक्सलियों ने इलाके में 3 IED बम लगाए थे और बैनर भी चस्पा किया था. जिसमें चुनाव बहिष्कार करने की चेतावनी दी.
