x

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने लोगों से की वैक्सीनेशन केंद्रों के बाहर कतार न लगाने की अपील

Shortpedia

Content Team
Image Credit: shortpedia

कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के बीच देशभर में शनिवार से वैक्सीनेशन अभियान का तीसरा चरण शुरू होगा। इसमें 18 साल से अधिक उम्र से सभी लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अभी उनके पास वैक्सीनों का अभाव है। ऐसे में 18 से 44 साल के लोग शनिवार को वैक्सीन लगवाने के लिए वैक्सीनेशन केंद्रों के बाहर कतार न लगाएं।