सीएम योगी बोले: अपनी दलाली बंद करो, अफसरों को हम सुधार देंगे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पुलिस लाइन सभागार में जनप्रतिनिधियों और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ रविवार को आयोजित बैठक में कुछ नेताओं द्वारा अफसरों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पहले अपनी दलाली बंद करो, अफसरों को तो वह सुधार देंगे। बैठक में पार्टी की एक नेता ने कहा कि अफसरों के भ्रष्टाचार करने से पार्टी की साख खराब हो रही है।
