जिन्ना वाले बयान को लेकर योगी का अखिलेश पर पलटवार, कहा- अखिलेश का बयान है बेहद शर्मनाक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: shortpedia
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव पर पलटवार किया है। सीएम योगी ने हाल ही में कहा कि जिन्ना से सरदार पटेल की तुलना शर्मनाक है। अखिलेश यादव को जनता से माफी मांगनी चाहिए। सरदार वल्लभ भाई पटेल भारत की एकता और अखंडता के शिल्पी हैं। कल सपा प्रमुख की विभाजनकारी मानसिकता सामने आ गई। जब उन्होंने जिन्ना को समकक्ष रख के सरदार वल्लभ भाई पटेल की तुलना की।
