हाफिज सईद के बेटे को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने के प्रस्ताव पर चीन ने लगाई रोक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख और मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के बेटे हाफिज तल्हा सईद को प्रतिबंधित आतंकियों की सूची में डालने के प्रस्ताव पर चीन ने एक बार फिर रोक लगा दी है। यूएन में 1267 प्रतिबंध व्यवस्था के तहत आंतकियों को प्रतिबंधित किया जाता है। इसी के तहत हाफिज तल्हा सईद को वैश्विक आतंकी की सूची में डालने के लिए भारत और अमेरिका ने बुधवार को प्रस्ताव रखा था।