पाक को और कर्ज देने के मूड में नहीं चीन, पाक को आर्थिक कॉरिडोर के लिए 6 अरब डॉलर नहीं दे रहा चीन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
गुलाम कश्मीर में चीन-पाकिस्तान आर्थिक कॉरिडोर मुश्किल में है। दरअसल, कॉरिडोर की सबसे बड़ी परियोजना के लिए चीन 6 अरब डॉलर का कर्ज नहीं देना चाहता। ये महत्वाकांक्षी 'वन बेल्ट, वन रोड' परियोजना का हिस्सा है। योजना को जिनपिंग आधुनिक सिल्क रूट मानते हैं, जो चीन को सड़क और रेल के रास्ते सीधे यूरोप तक जोड़ने के लिए तैयार हुई। परियोजना की लागत पहले 9 अरब डॉलर की थी, जो घटकर 6.8 अरब डॉलर हुई।
