ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा – चीन ने दागीं कई बैलिस्टिक मिसाइल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Global Times
ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने दावा करते हुए कहा कि, चीन ने गुरुवार को ताइवान के नज़दीक समुद्र में कई "बैलिस्टिक मिसाइल" दागी हैं। चीन ताइवान को समुद्र में घेर कर अपना सैन्य अभ्यास कर रहा है। इस घटनाक्रम को मद्देनज़र रखते हुए ताइवान ने कहा कि, "क्षेत्रीय शांति को खतरे में डालने वाला विवेकहीन कदम" बताया। चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी ने भी मिसाइल दागे जाने की पुष्टि की।
