चीन ने अब नेपाल की जमीन पर किया कब्जा, पीएम देउबा ने बनाई कमेटी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Kathmandu Post
हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, चीन ने नेपाल के हुमला जिले की जमीन पर पिछले साल कब्जा किया। मजबूरन नेपाल सरकार ने बीजिंग के साथ सीमा मुद्दे को सुलझाने के लिए एक कमेटी का गठन किया। नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली चीन की ओर से नेपाल की जमीन हड़पने की रिपोर्ट को खारिज करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि नेपाल का चीन के साथ कोई सीमा विवाद नहीं है।
