चीन ने दिया 9 द्वीपीय देशों को सुरक्षा समझौते का प्रस्ताव, अमेरिका समेत अन्य देशों की चिंता बढ़ी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सोलोमन आइसलैंड के बाद चीन और आगे बढ़ा। उसने 9 अन्य द्वीपीय देशों को भी सुरक्षा समझौते का प्रस्ताव दिया। इसके बाद चीन प्रशांत क्षेत्र में हवाई, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और अमेरिका के रणनीतिक इलाके गुआम के पास मौजूदगी बढ़ा सकता है। बता दें चीन ने अप्रैल में सोलोमन आइसलैंड के साथ सुरक्षा समझौता किया तो अमेरिका और सहयोगी देशों को दक्षिण प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा हालात को लेकर चिंता हुुई।
