चीन का नया मायाजाल, साल 2014 से अब तक 13000 'आतंकियों' को किया गया अरेस्ट
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: indiatvnews.com
अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से चीन को शिनजियांग प्रांत में बसे उइगर मुस्लिमों की वजह से कई बार नाराजगी झेलनी पड़ी है. वहीं सोमवार को चीन सरकार ने इस्लामिक कट्टरपंथ की तरफ लोगों को रोकने के उपाय के लिए एक पॉलिसी पेपर जारी किया है. जिसमें कहा गया है कि साल 2014 से शिनजियांग ने 1,588 हिंसक और आतंकी समूहों को नष्ट किया है. 12,995 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है.करीब 10 लाख उइगर मुसलमानों को नजरबंदी कैंपों में रखा है.
