'चीन इस मुगालते में न रहे कि भारत चुप होकर बैठ जाएगा': पूर्व विदेश सचिव गोखले
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारत-चीन सैनिकों में ताजा झड़प पर पूर्व विदेश सचिव विजय गोखले ने कहा कि चीन इस मुगालते में है कि भारत एलएसी पर उसकी नीतियों का जवाब नहीं देगा। उन्होंने कहा कि चीन एलएसी पर अपनी नीतियों से बाज आए। उन्होंने कहा है कि साल 2020 के गलवान घटना ने चीन के बारे में राष्ट्रीय जनमत को फिर से आकार देने का काम किया है।
