चीन बढ़ाएगा भारत और रूस के संबंध, ड्रैगन ने कहा- दोनों उभरते प्रमुख देश
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: the diplomat
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि भारत दुनिया की उभरती शक्ती है। चीन ने नई दिल्ली के साथ संबंध बढ़ाने की बात भी कही। उन्होंने रूस से भी बेहतर और मजबूत संबंध बनाने का जिक्र किया। रूस की नई विदेश नीति के बारे में पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "चीन, रूस और भारत उल्लेखनीय प्रभाव वाले उभरते हुए प्रमुख देश हैं।"
