चीन युद्ध में बढ़त बनाने के लिए तीन लाख और सैनिकों की करेगा भर्ती
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
एक रिपोर्ट के मुताबिक, चीन युद्ध में बढ़त बनाने के लिए तीन लाख और सैनिकों को भर्ती करेगा। जंग के दौरान अग्रिम मोर्चों पर सैनिकों की तैनाती के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने नई भर्ती का निर्देश दिया। 209 अरब डालर के सालाना सैन्य बजट के साथ चीनी सेना को अत्याधुनिक बनाने की कवायद जारी है। वहीं संगठनात्मक सुधारों के साथ ही उन्हें हाइपरसोनिक हथियारों समेत नए अस्त्र-शस्त्रों से लैस किया जा रहा है।
