चीन के 22 लड़ाकू विमान और 5 युद्धपोतों ने ताइवानी सीमा पार की, बढ़ा तनाव
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
सोमवार से बुधवार तक चीन के 22 लड़ाकू विमान और 5 युद्धपोतों ने ताइवानी सीमा पार की। बता दें अमेरिकी स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा के दौरान भी चीन ने इलाके में 100 से ज्यादा जेटों और 22 युद्धपोतों के साथ लगभग सप्ताह भर सैन्याभ्यास किया था। विमानों में चार सुखोई एसयू-30 लड़ाकू विमान, तीन शेनयांग जे-11 जेट लड़ाकू विमान, दो शेनयांग जे-16 जेट लड़ाकू विमान और एक शानक्सी वाई-8 परिवहन विमान शामिल थे।
