ताइवान के पास से गुजरे चीन के 38 वॉर प्लेन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: voa news
ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि चीन ने 6 जंगी जहाजों को ताइवान की निगरानी में लगाया है। दूसरी तरफ, फाइटर जेट्स से भी ताइवान आईलैंड को चारों ओर से घेरा हुआ है। 19 एयरक्राफ्ट ताइवान के काफी नजदीक तक आए। बता दें, विमानों में 5 रूस से लिए गए सुखोई SU-30 विमान थे, 2 फोर्थ जेनरेशन वाले शेनयांग J-16 एयरक्राफ्ट, इसके अलावा एक ड्रोन TB-001 भी शामिल था।
