चीन का अफरीदी को जवाब; अफवाहों की जगह चीन आकर उइगर मुस्लिमों को देखो
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
शाहिद अफरीदी ने चीनी उइगर मुस्लिमों के उत्पीड़न के खिलाफ आवाज़ उठाई थी। अब चीन ने अफरीदी से कहा- अफरीदी अफवाहों पर ध्यान ना दें और खुद यहां आकर मुस्लिमों की स्थिति देखें। दरअसल, अफरीदी ने ट्वीट करके पाकिस्तानी प्रधानमंत्री से आग्रह किया था कि वो उइगर मुसलमानों पर होते जुल्म के खिलाफ आवाज उठाएं, लेकिन चीन पर निर्भरता के कारण पाकिस्तान उइगरों के मुद्दे पर अनदेखी करता रहा है। अफरीदी ने ट्वीट डिलीट किया।
