x

पैंगोंग झील पर चीन का दूसरा पुल: विदेश मंत्रालय ने अवैध कब्जे पर बताया निर्माण

Shortpedia

Content Team
Image Credit: Newsbyte

विदेश मंत्रालय ने उन खबरों की पुष्टि की है कि चीन पूर्वी लद्दाख स्थित पैंगोंग झील पर एक और पुल बना रहा है। शुक्रवार को मंत्रालय की तरफ से कहा गया कि ये दोनों पुल उस इलाके में मौजूद है, जो 1960 के दशक से चीन के अवैध कब्जे में है। भारत ने कभी भी चीन के ऐसे अनुचित दावों और ऐसी निर्माण गतिविधियों को स्वीकार नहीं किया है।