आतंकी मसूद अजहर को लेकर चीन का बड़ा बयान, भारत न करें चिंता मामला जल्द निपटेगा
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
सुयंक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में वीटो का इस्तेमाल करते हुए चौथी बार आतंकी मसूद अजहर को बचाने के बाद रविवार को चीनी दूतावास में होली समारोह के दौरान चीन के राजदूत लुओ झाहुई ने बड़ा बयान दिया है. उन्होने कहा कि हम पर भरोसा कीजिए मसूद अजहर का मामला जल्द ही सुलझ जाएगा. हम भारत की चिंताओं को समझते हैं और भविष्य को लेकर आशावादी हैं. इस मामले को अभी टेक्निकल होल्ड पर रखा गया है.
