x

चीन ने 60 तिब्बतियों को दलाई लामा की तस्वीरें रखने के लिए गिरफ्तार किया

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

करदजे के देज वोनपो कस्बे में चीनी अधिकारियों ने 60 तिब्बतियों को दलाई लामा की तस्वीरें रखने के लिए गिरफ्तार किया। पुलिस ने तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र में एक स्थानीय मठ से 19 भिक्षुओं को हिरासत में लिया है, जबकि 40 अन्य लोगों को प्रशासन की तरफ से चलाए गए घरों की तलाशी के अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया। सभी लोगों को सेरशूल काउंटी पुलिस थाने में रखा गया है।