दिल्ली पहुंचे चीनी विदेश मंत्री, आज करेंगे एस. जयशंकर से मुलाकात
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Aaj Tak
चीनी विदेश मंत्री वांग यी दिल्ली पहुंचे। वह आज एनएसए अजित डोभाल और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से मुलाकात करेंगे। बताया दें कि वांग शुक्रवार सुबह 11 बजे दिल्ली में जयशंकर से मुलाकात कर सकते हैं। उनका यह दौरा ऐसे समय पर हो रहा है जब रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर विश्व में तनाव गहराया हुआ है। भारत और चीन दोनों इस मामले में तटस्थता का रुख अपनाए हुए हैं।
