इस दिन रूस जाएंगे चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग, पुतिन से यूक्रेन संग युद्ध पर चर्चा संभव
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Nbc news
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 20 मार्च को 3 दिन के दौरे पर रूस जाएंगे। इस दौरान वे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करेंगे। चीनी विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच इस दौरे को अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि मॉस्को में दोनों नेता युद्ध पर चर्चा करेंगे। दोनों देशों के बीच अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने को लेकर भी बातचीत होगी।
