चिराग पासवान के चचेरे भाई प्रिंस पासवान पर लगा यौन शौषण का आरोप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: PTI
चिराग पासवान के चचेरे भाई प्रिंस पासवान के खिलाफ यौन शौषण का आरोप लगा। एक लड़की ने समस्तीपुर से सांसद प्रिंस राज पर ये आरोप लगाया और दिल्ली पुलिस ने यौन शोषण के मामले में प्रिंस के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। लड़की का आरोप है कि प्रिंस ने पानी में नशीला पदार्थ मिलाने के बाद उसे पिलाया, फिर उसका रेप किया, शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया गया और वीडियो भी बनाया गया।
