श्रीलंका में गृह युद्ध जैसे हालात, महिंदा राजपक्षे और 12 से ज्यादा मंत्रियों के घर फूंके गए, प्रधानमंत्री आवास में गोलीबारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
आर्थिक संकट के चलते श्रीलंकाई लोगों में असंतोष व्याप्त है। यहां अब गृह युद्ध के हालात बनते नज़र आ रहे हैं। प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के इस्तीफे से नाखुश समर्थकों ने कोलंबो में हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया तो विरोधियों ने भी हंबनटोटा में महिंदा के पुश्तैनी घर को आग के हवाले किया। कोलंबो में पूर्व मंत्री जॉनसन फर्नांडो को कार समेत झील में फेंका गया। अब तक 12 से ज्यादा मंत्रियों के घर जलाए गए।
